• Tue. Sep 1st, 2026

पंजाब में सुबह-सुबह एनआईए की कार्रवाई

मोगा 20 सितम्बर 2024 : केंद्रीय एजेंसी एन.आई.ए. ने एक बार फिर पंजाब में छापेमारी की है। केंद्रीय एजेंसी ने मोगा के बिलासपुर गांव में छापेमारी की है। हालांकि, यह छापेमारी किस मामले में की गई है, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक एन.आई.ए. की टीम ने कुलवंत सिंह (उम्र 42 साल) पुत्र देव सिंह निवासी गांव बिलासपुर, थाना निहाल सिंह वाला, जिला मोगा के घर पर छापेमारी की है। कुलवंत सिंह रामपुरा साथ एक सीमेंट फैक्ट्री में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करता है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एन.आई.ए. ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के रिश्तेदारों समेत कई अन्य लोगों के घरों पर छापेमारी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed