• Fri. Sep 20th, 2024

आयुष्मान कार्ड पर पंजाब सरकार का बड़ा बयान: लाभार्थियों के लिए नई घोषणाएं

चंडीगढ़/जालंधर 20 सितम्बर 2024 : पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह ने निजी अस्पताल एवं नर्सिंग होम एसोसिएशन (फना) पंजाब के दावों का खंडन किया कि राज्य सरकार पर आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत विभिन्न उपचारों के लिए 600 करोड़ रुपए से अधिक बकाया है।

उन्होंने इस बयान को ‘झूठा और  भ्रामक’ करार दिया। उन्होंने खुलासा किया कि सार्वजनिक और निजी अस्पतालों दोनों के लिए कुल लंबित राशि 364 करोड़ रुपए है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार लंबित भुगतानों के विवरण से पता चलता है कि सार्वजनिक अस्पतालों पर 166.67 करोड़ रुपए बकाया हैं जबकि निजी अस्पतालों पर 197 करोड़ रुपए बकाया हैं। डा. बलबीर सिंह ने बताया कि 1 अप्रैल 2024 से अब तक सरकार ने  निजी अस्पतालों को 101.66 करोड़ रुपए और सरकारी अस्पतालों को 112 करोड़ रुपए यानी कुल 214.30 करोड़ रुपए वितरित किए हैं।

उन्होंने बताया कि फरवरी 2024 से राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा दावा प्रसंस्करण के लिए शुरू किए गए नए सॉफ्टवेयर पर स्विच करने के बाद तकनीकी गड़बड़ियां उत्पन्न हुई, जिसके परिणामस्वरूप दावा प्रसंस्करण धीमा हो गया। स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार को पी.एच.ए.एन.ए. प्रतिनिधियों के साथ बैठक बुलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *