• Wed. Jan 28th, 2026

Red Alert पर Punjab का ये जिला, हर जगह भारी Police

19 सितंबर 2024 : पंजाब पुलिस के डी.एस.पी. वरिंदर महाजन की गिरफ्तारी को लेकर जिला अमृतसर में रेड अलर्ट जारी किया गया है। शहर के आने-जाने वाले रास्तों पर सख्त नाकाबंदी कर दी गई है। 

बता दें कि बुधवार को आरोपी के घर पर स्पैशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) ने रेड की लेकिन इससे पहले ही डी.एस.पी. घर से फरार हो गया। एस.टी.एफ. ने 3 घंटों तक घर का चप्पा-चप्पा खंगाला। फिलहाल पुलिस विभाग का कोई भी अधिकारी डी.एस.पी. के नाम तथा उसके घर पर रेड की पुष्टि नहीं कर रहा है। सूत्रों के अनुसार डी.एस.पी. के खिलाफ कुछ शिकायतें विभाग को मिली थीं। ये सारी कार्रवाई एक पुराने एन. डी.पी. एस. मामले में हुई रिकवरी के दौरान हुए भ्रष्टाचार को लेकर हुई है।

बता दें कि फरार डी. एस. पी. फिलहाल आई. आर. बी. 9 में तैनात है। पहले वह एस. टी. एफ. में अपनी सेवाएं दे चुका है जिसमें वह काफी चर्चित चेहरा रहा है। उसी दौरान एक एन. डी. पी. एस. के मामले में उसकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही थी। दूसरी ओर रेड से ऐन पहले डी.एस.पी. घर से फरार कैसे हो गया क्या उसको अपने ही विभागीय सूत्रों से रेड की जानकारी मिली थी। फिलहाल उसकी फरारी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *