• Tue. Sep 1st, 2026

खराब टोमेटो सॉस बेचने पर अनोखी सजा, कोर्ट में पूरा दिन खड़े रहने का आदेश

15 सितंबर 2024 : रेलवे स्टेशन पर खराब क्वालिटी का टोमेटो सॉस बेचने वाले एक दुकानदार को जिला अदालत ने दिनभर अदालत में रहने की सजा सुनाई है। दोषी की पहचान जिला छपरा बिहार निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई है। अदालत ने उस पर 40 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।

10 साल पहले नई दिल्ली से उत्तर रेलवे के फूड सेफ्टी सेल की टीम ने चंडीगढ़ स्टेशन का दौरा किया था। फूड सेफ्टी आफिसर को यहां खाने में गड़बड़ी मिली थी। उन्होंने वहां टोमेटो सॉस का सैंपल लिया था, जिसे जांच के लिए लैब में भेजा गया। लैब से आई रिपोर्ट में पता चला था कि ये सॉस इंसान के खाने के लिए सुरक्षित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed