• Fri. Sep 20th, 2024

पंजाब में एनकाउंटर: पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग

15 सितंबर 2024 : पंजाब पुलिस द्वारा एनकाउंटर करने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर कमिश्नरेट पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। क्रॉस फायरिंग के दौरान 2 बदमाशों को गोलियां लगी है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। काबू किए आरोपियों से 3 अवैध हथियार व नकदी जब्त की गई है।

खबर मिली है कि पुलिस ने उक्त आरोपियों के तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया है। इसके बाद गिरफ्तारियों की कुल संख्या 5 हो गई है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा चार अन्य व्यक्तियों को नामजद किया गया है, जिनमें एक विदेशी-आधारित हैंडलर भी शामिल है। इन पर समूह के लिए वित्तीय लेनदेन की सुविधा प्रदान करने का संदेह है।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *