• Fri. Dec 5th, 2025

AAP नेता की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, सुखबीर बादल का करीबी गिरफ्तार

14 सितंबर 2024 :आम आदमी पार्टी के किसान विंग के अध्यक्ष तरलोचन सिंह उर्फ डी.सी. के हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मर्डर केस में अकाली नेता तेजिंदर सिंह इकलोहा को गिरफ्तार किया है। बता दें कि उक्त मामले में मुख्य आरोपी रंजीत सिंह निवासी इकलोहा को पहले काबू कर लिया गया था लेकिन भाई फरार है। तरलोचन सिंह अकाली नेता सुखबीर बादल का बहुत करीबी था।

जानकारी के अनुसार तेजिंदर सिंह को आज दोपहर अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। वहीं बता दें कि मुख्य आरोपी रंजीत का 3 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस की और रिमांड मांगा गया ताकि गहराई से पूछताछ की जा सके। उक्त मामले को पॉलिटिकल मर्डर बताया जा रहा है जिसमें कई अन्य के शामिल होने की संभावना है। जिसके चलते जज ने दोनों ओर से सुनवाई करते हुए आरोपी रंजीत को 2 दिन को रिमांड दिया।

गौरतलब है कि आप किसान विंग के प्रमुख तरलोचन सिंह उर्फ डी.सी. की तब गोलियां मार कर हत्या कर दी गई जब वह अपने खेत से काम कर घर वापिस आ रहे थे। खून से लथपथ तरलोचन सिंह के बेटे ने अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने तरलोचन सिंह उर्फ डी.सी. मृत घोषित कर दिया था। बताया जा रहा कि तरलोचन सिंह गांव में सरपंच का चुनाव लड़ने की रणनीति बना रहे थे लेकिन उससे पहले ही उनकी हत्या कर दी गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *