• Fri. Dec 5th, 2025

राधा स्वामी डेरा ब्यास ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की, नया नोटिफिकेशन जारी

अमृतसर/ब्यास 12 सितम्बर 2024 : डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा अपने उत्तराधिकार की घोषणा के बाद एक और बड़ा फैसला लिया है।  

दरअसलस, डेरों की सेवा के लिए संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए राज्यों के कोऑर्डिनेटर का ऐलान  किया गया है, जिसमें 3 जोन बनाए गए हैं। इस संबंध में  नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है, जिसके तहत जोन 1 में पंजाब की जिम्मेदारी डॉ. के.डी. सिंह, हिमाचल प्रदेश-1 की जिम्मेदारी मान सिंह कश्यप, हिमाचल प्रदेश-2 की जिम्मेदारी मनचंद चौहान, जम्मू-कश्मीर की वेद राज अंगुराना, उत्तराखंड  सचिन चोपड़ा और हरियाणा की जिम्मेदारी मुकेश तलवार को सौंपी गई है। 

इसके अलावा जोन 2 में राजस्थान की जिम्मेदारी सीता राम चोपड़ा, मध्य प्रदेश मियांक सेठी और छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी रवि पटनानी को दी गई है। जोन 3 में 9 कोर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। इसके मुताबिक पामल कपूर पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अजीत पाल सिंह गबाड़िया को महाराष्ट्र 1, हितेन सेठी को महाराष्ट्र-2, प्रकाश कुकरेजा गुजरात, राजेश प्रुथी नेपाल, रफीक अहमद कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु, आर. शंकर को आंध्र प्रदेश, लक्ष्मण टी नानवानी को तेलंगाना, हरीश मुंजाल को बिहार, झारखंड, सिक्किम का कोर्डिनेटर  नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *