• Fri. Dec 5th, 2025

Social Media पर गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस का बड़ा कदम

पंजाब 10 सितम्बर 2024 : पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों और उनके गुर्गों पर डिटीजल स्ट्राइक की है जिसके चलते पुलिस ने 203 के लगभग अधिक सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करवाए हैं जिसमें 133 फेसबुक अकाउंट्स और 71 इंस्टाग्राम अकाउंट्स शामिल हैं। ये उक्त अकाउंट गैंगस्टरों का व्याख्यान करते है। इन अकाउंट्स पर हथियारों को भी प्रमोट किया जाता था। 

वहीं इन अकाउंट्स का इस्तेमाल रंगदारी, जबरन वसूली, पुलिस अधिकारियों को डराने-धमकाने के लिए किया जाता था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है ताकि अन्य अकाउंट्स का भी पता लगाया जा सके। ए.जी.टी.एफ. यानी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के ए.आई.जी. संदीप गोयल ने बताया कि सोशल मीडिया पर हर व्यक्ति सक्रिय है जिसके चलते गैंगस्टर इसका फायदा उठाते हैं। खतरनाक गैंगस्टर युवकों को झांसे में लेकर उन्हें अपने साथ जोड़ते हैं। खासकर युवाओं को अपना निशाना बनाते हैं। सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान करने के बाद यह भी सामने आया है कि पंजाब के कई युवक इन लोगों के झांसे में आकर फंस गए हैं। ए.आई.जी. ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनकी टीम नजर बनाए हुए हैं। 

वहीं पंजाब की जेलों में जो गैंगस्टर कैद है उनके नाम पर सोशल मीडिया पर कई अकाउंट्स बने हुए हैं जो समय-समय पर उनके गुर्गे अपडेट करते रहते हैं। इनमें से कई अकाउंट्स की कमान विदेश में बैठे गैंगस्टरों के हाथ है यहां से इन्हें ऑपरेट किया जाता है। इन नामों में कई खतरनाक गैंगस्टरों के नाम शामिल हैं। जानकारी के अनुसार अभी तक 1408 गैंगस्टर गिरफ्त में हैं वहीं 500 से अधिक आंतकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हो चुका है। इन गैंगस्टरों से कई हथियार भी बरामद हुए हैं जो विदेशी मेड हैं। पंजाब में इन हथियारों को लाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस फिलहाल सोशल मीडिया अन्य अकाउंट्स की पहचान को लेकर अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है।  ये सारी कार्रवाई  ए.जी.टी.एफ. की तरफ से की गई जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *