• Fri. Dec 5th, 2025

Punjab Weather: मानसून मेहरबान, आज और कल बारिश के आसार

8 सितंबर 2024 : जिले में मानसून सितंबर के पहले सप्ताह में पूरी तरह से सक्रिय हैं। जिसके चलते छह सितंबर तक अच्छी वर्षा हुई। जबकि शनिवार को पंजाब के चार नौ जिलों में हल्की वर्षा हुई। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को भी पंजाब के कुछ जिलों में हल्की से सामान्य वर्षा की संभावना हैं।

कुछ जिलों में हो सकती है तेज बारिश

मौसम विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. सोमपाल के अनुसार आठ सितंबर तक बूंदाबांदी व हल्की वर्षा की संभावना हैं। हिमाचल के साथ लगते जिलों में एक दो जगहों पर तेज वर्षा हो सकती है। इसके बाद नौ से बारह सितंबर तक मौसम साफ रहेगा। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती हैं या बादल छाएं रह सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *