• Wed. Jan 28th, 2026

लड़की के साथ वारदात का खौफनाक वीडियो

8 सितंबर 2024 : शहर में लुटेरों का आतंक जारी है। आए दिन वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। ऐसा ही मामला जालंधर से सामाने आया जहां लुटेरों ने एक लड़की को अपना शिकार बनाया। जैसे ही उन्होंने लड़की से मोबाइल छीना तो लड़की ने अपना फोन नहीं छोड़ा तो करीब 400 मीटर की दूरी तक बाइक सवार उसे घसीटते ले गए जिसकी एक सी.सी.टी.वी. फुटेज भी सामने आई है। 

जानकारी के अनुसार लूट के मंजर की सी.सी.टी.वी. जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस ने हरकत में आते हुए एक्शन लिया और जांच में जुट गई।  फिलहाल थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना करीब दोपहर 1.30 बजे की है। पीड़ित लड़की लक्ष्मी ने बताया कि  वह  12वीं कक्षा की छात्रा है। वह अपनी भाभी से मिलकर वापिस घर आ रही थी तो बाइक सवार लुटेरों ने उससे मोबाइल छीनने की कोशिश की। ऐसे में उसने अपना मोबाइल नहीं छोड़ा तो बाइक सवार उसे घसीटते ले गए।

लड़की ने बताया कि बाइक सवार आरोपियों में एक युवक सरदार था। उन्होंने मुंह बांधा हुआ था। इस दौरान उसने जोर-जोर से चिल्लनाना शुरू किया तो आसपास के लोग उसे बचाने के लिए आगे आए और लुटेरों का पीछा किया। बाइक के साथ घसीटते चले जाने से उसके कपड़े तक फट गए लेकिन बाइक सवार लुटेरे वारदात को अंजाम देने में सफल रहे और फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *