जैतो 24 अगस्त 2024 : आगामी 18 सितम्बर को इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। यह आंशिक चंद्रग्रहण होगा। यह जानकारी प्रख्यात ज्योतिषाचार्य दिवंगत पंडित कल्याण स्वरूप शास्त्री विद्यालंकार के पुत्र पंडित शिव कुमार शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि यह चंद्र ग्रहण भारतीय समय अनुसार सुबह 7 बजकर 43 मिनट पर शुरू होकर 8 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक व उत्तर- पश्चिम अमरीका आदि देशों में दिखाई देगा। पंडित शिव कुमार ने कहा कि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका न तो कोई धार्मिक महत्व और न ही इसका सूतक काल लागू होगा।
