• Tue. Oct 27th, 2026

नदी किनारे फुट गहरे गड्ढे में 15 दिन की बच्ची जिंदा दफन, रोने की आवाज सुनाई दी

शाहजहांपुर 14 सितंबर 2025 : उत्तर प्रदेश का शाहजहांपुर से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 15 दिन की मासूम बच्ची नदी किनारे मिट्टी में दबी हुई मिली है। बच्ची को एक फुट गहरे गड्ढे में दबाया गया। उसका एक हाथ मिट्टी से बाहर था और जमीन के नीचे से उसके रोने की आवाज आ रही थी। तभी एक बकरी चराने एक बालक ने बच्ची को देखा और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। 

जानिए पूरी घटना 
जानकारी के मुताबिक, जैतीपुर से गौहापुर जाने वाले मार्ग पर बहगुल नदी के पुल के किनारे लोगों की आवाजाही कम रहती है। गौहापुर गांव का डबलू आज बकरी चराने गया। यहां पर उसने एक बच्चे के रोने की आवाज सुनी। उसने आसपास देखा तो आवाज जमीन के नीचे से आ रही थी। उसने आसपास के लोगों को भी इकट्ठा कर लिया। लोगों ने देखा कि बच्ची का एक हाथ मिट्टी से बाहर था। चीटियों के काटने के चलते हाथ से खून बह रहा था। जबकि मिट्टी के अंदर से रोने की आवाज आ रही थी। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। 

सांस लेने के लिए छोड़ी थोड़ी से जगह 
जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और बच्ची को बाहर निकाला। मासूम पूरी तरह मिट्टी से सनी हुई थी। मिट्टी को पोछकर तुरंत ही उसे सीएचसी भिजवाया। जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि सुबह-सुबह कोई निर्दयी व्यक्ति मासूम को एक फुट गहरे गड्ढे में दबा गया। सांस लेने के लिए थोड़ी सी जगह छोड़ी गई थी। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *