• Sat. Sep 26th, 2026

चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम, आज तेज बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ 26 सितंबर, 2026 : सितंबर का महीना समाप्त होने में केवल चार दिन बचे हैं, लेकिन शहर में गर्मी का असर कम नहीं हुआ है। दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इस बीच, मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को तेज बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

दो दिन की बारिश के बाद मौसम में बदलाव और मानसून की विदाई की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस और गर्मी के कारण लोग परेशान रहे।

बारिश होने पर अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास भी होगा। इस मानसून सीजन में चंडीगढ़ में अब तक 697.6 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 17.2 प्रतिशत कम है।हालांकि, बारिश में कमी के बावजूद कई बार तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद मानसून की विदाई शुरू हो सकती है। बारिश से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *