• Fri. Dec 5th, 2025

Weather Update: हरियाणा में मौसम को लेकर IMD का अलर्ट

हरियाणा 7 जनवरी 2025 : हरियाणा में ठंड बढ़ती जा रही है। प्रदेश में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट आई है। मौसम विभाग ने दो दिन बारिश के दौर के बाद अब फिर से धुंध का अलर्ट जारी किया है। आज से 22 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट हैं। इसमें 7 जिलों में हालात ज्यादा खराब रहेंगे। इनमें करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर शामिल हैं। 

ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन 

हालांकि अधिकतर जिलों में मौसम साफ है, अभी तक कहीं ज्यादा धुंध देखने को नहीं मिली। रात से शीतलहर चल रही है, जिससे लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। जींद में बादल छाए हुए हैं। तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 2 जिलों में सबसे कम रहा। इनमें नारनौल का अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री और रोहतक का 12.9 डिग्री दर्ज किया गया।

10 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में धुंध का दौर जारी रहेगा। बारिश के भी आसार बने हुए हैं। 10 जनवरी के करीब मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश के आसार बन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *