• Tue. Oct 27th, 2026

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-बारिश से मचा हड़कंप

जालंधर 17 अप्रैल 2025 : शहर में देर शाम मौसम का मिजाज बदल गया और अचानक चली हवाओं से मौसम जहां एकदम सुहाना हो गया, लेकिन देखते ही देखते चले तेज आंधी व तूफान ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। हवाओं व तूफान से जहां तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली, वहीं इस दौरान घरों को लौट रहे लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पडा। कुछ लोग तो इस मौसम का लुत्फ उठाते भी दिखे। देर शाम अचानक चली तेज हवाएं व तूफान से चारों तरफ धूल ही धूल हो गई और लोगों के घरों के दरवाजों व खिड़कियों के शीशे खटकने शुरू हो गए। अचानक चली ठंडी हवाओं ने शहर का मौसम बेशक एकदम से सुहाना कर दिया है लेकिन तेज तूफान की वजह से शहर वासियों को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा है। वहीं इस दौरान शहर के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *