• Wed. Oct 7th, 2026

आज PGI केवल जरूरी मामलों के लिए जाएं, अन्यथा हो सकती है परेशानी; जानें कारण

चंडीगढ़ 07 जनवरी 2026 : PGI में रोजाना पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सहित दूर-दराज के इलाकों से रोजाना हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। कई मरीज सुबह तीन-चार बजे ही अपने घरों से निकलकर OPD की लाइन में लगते हैं। ऐसे में बुधवार को PGI की नई OPD में आने वालों के लिए दिन मुश्किलों भरा हो सकता है। हजारों ठेका कर्मी बुधवार को लंबे समय से लटकी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।  

इसका सीधा असर सफाई, सैनिटेशन, सिक्योरिटी और दूसरी जरूरी सेवाओं से जुड़े कामों पर पड़ सकता है। इससे मरीजों और उनके रिश्तेदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जरुरी हो तो ही बुधवार को लोग PGI आए। दूसरी ओर पी.जी.आई. प्रशासन का कहना है कि हड़ताल के बावजूद मरीज सेवाओं पर असर नहीं पड़ेगा और दूसरे इंतजाम किए गए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि जब सफाई और सहायक स्टाफ हड़ताल पर होता है तो इसका असर मरीजों की रोजाना की सुविधाओं पर जरूर पड़ता है। इस स्थिति को देखते हुए PGI आने वाले मरीजों और उनके साथियों के लिए सलाह है कि अगर इलाज बहुत जरूरी न हो, तो बुधवार को विजिट टाल दें ताकि परेशानी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *