• Sun. Nov 22nd, 2026

पंजाब की जेल में कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़प, जानें पूरी घटना

लुधियाना 19 अगस्त 2024 : यहां की सैट्रल जेल में बंदियो के ग्रुपों में गत देर रात आपसी भिड़ंत होने की खबर सामने आ रही है। इस घटना में एक बंदी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। 

घायल बंदी की पहचान प्रभजोत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर तकरार होने के चलते दर्जनों बंदियो ने एक बंदी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके सिर पर गंभीर चोट लगी व टांके लगाए  गए। इस घटना की जांच जेल प्रशासन कर रहा है। वहीं मामला स्थानीय पुलिस को भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *