• Fri. Dec 5th, 2025

किरण चौधरी का फोन न उठाने पर विज की CM से मांग

KiranChaudhary

अंबाला 23 जनवरी 2025  हरियाणा में अफसरशाही सवालों में है अधिकारियों पर फोन न उठाने के आरोप लग रहे हैं। राज्यसभा सांसद किरण चौधरी का भी एक वीडियो सामने आया है, जिस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा मुख्यमंत्री को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। अधिकारियों का यह रवैया ठीक नही है उन्हें जन प्रतिनिधियों के और आम जनता के फोन जरूर उठाने चाहिए।
 

आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग पर दिल्ली में कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। जिस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा उनका राजनीति में अनुभव है हारता वही जो रोता है। आम आदमी पार्टी हार रही है इस वजह से वो रो रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने बजट को लेकर कहा है कि इस बार का बजट मध्यवर्गीय को ध्यान में रख कर बनाया जाए। इस पर जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री विज ने कहा केजरीवाल चुनाव लड़ रहे है या हमें मांगपत्र दे रहे हैं। अगर हमने ही करना है तो उनकी क्या जरूरत है वो घर बैठे हम खुद कर लेंगे। 


हरियाणा में ओवर लोडिड वाहनों चिंता बने है जिस पर अब हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सख्ती के निर्देश दिए हैं। अनिल विज ने कहा इसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। हम एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बना रहे है जो ओवर लोडिंग को दर्शायेगा। विज ने कहा ओवर लोडिंग भ्र्ष्टाचार की माँ है। कई लोगो की कोठियां महल बन गए और कई लोगों के समुन्द्रों में जहाज खड़े हो गए हैं। इस भ्र्ष्टाचार को हम रोकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *