• Tue. Oct 27th, 2026

UP विधानसभा का मानसून सत्र 11 अगस्त से शुरू, प्रमुख सचिव ने जारी किए निर्देश

लखनऊ 27 जुलाई: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 11 अगस्त से शुरू होगा। प्रमुख सचिव UP विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे ने आदेश जारी किया यह जानकारी दी गयी। अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश की 18वीं विधान सभा के 2025 का मानसून सत्र 11 अगस्त को आहूत किया है। सत्र सोमवार, 11 अगस्त को पूर्वाह्न 11:00 बजे विधानसभा मंडप में शुरू होगा। यह अधिसूचना राज्य विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे द्वारा जारी की गई। पिछला सत्र 18 फरवरी से पांच मार्च तक आयोजित किया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *