• Sat. May 30th, 2026

UP पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर बंपर भर्ती, CM योगी ने पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के दिए निर्देश

30 मई 2026  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि पुलिस भर्ती प्रक्रियाओं में तकनीक आधारित निगरानी को और सुदृढ़ किया जाए तथा प्रत्येक चयन मानकों का पूर्ण पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता व शुचिता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस को अधिक सक्षम, आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में यह वर्ष महत्वपूर्ण हैक्योंकि प्रदेश पुलिस बल में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

समयसीमा में पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया, तकनीक से होगी पूरी निगरानी
एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती एवं पदोन्नति की सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समयसीमा में पूरी हों और अभ्यर्थियों की सुविधा व पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने भर्ती बोर्ड की विश्वसनीय कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए नियमित निगरानी और तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए।

होमगार्ड के 41 हजार और सिपाही के 32 हजार से ज्यादा पद शामिल
बैठक में बताया गया कि वर्तमान में भर्ती बोर्ड के माध्यम से कुल 81,472 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है, जिनमें उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के 4,543, होमगार्ड्स के 41,424, आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के 32,679, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,352, उपनिरीक्षक (गोपनीय) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक एवं लेखा) के 537, प्रोग्रामर ग्रेड-2 के 55, रेडियो सहायक परिचालक के 44, कुशल खिलाड़ी भर्ती के 637 और मृतक आश्रित भर्ती के 201 पद शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed