• Sun. Nov 15th, 2026

तबादलों पर यू-टर्न: जालंधर निगम के SE की ट्रांसफर रद्द, जानें क्यों

जालंधर 15 नवंबर 2026 : विधानसभा चुनावों को सामने रखते हुए पंजाब सरकार द्वारा कुछ दिन पहले नगर निगमों के बड़े अधिकारियों के किए गए तबादलों पर अब पुनर्विचार शुरू हो गया है। इन तबादलों के कारण जालंधर नगर निगम के भी ज्यादातर बड़े अधिकारियों के बदल जाने से निगम का कामकाज प्रभावित होने लगा था। इसके चलते अधिकारियों के तबादले रद्द करने संबंधी कई सिफारिशें लोकल बॉडीज विभाग तक पहुंच रही थीं।

अब इन सिफारिशों के आधार पर सरकार ने तबादले रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में लुधियाना नगर निगम के कुछ अधिकारियों के तबादले रद्द किए गए हैं। इसी कड़ी में जालंधर नगर निगम के एस.ई. (सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर) रजनीश डोगरा का तबादला भी रद्द कर दिया गया है।

तबादला रद्द होने के बाद रजनीश डोगरा अगले आदेशों तक जालंधर नगर निगम में ही एस.ई. के पद पर अपनी सेवाएं देते रहेंगे। माना जा रहा है कि अधिकारियों के लगातार तबादलों से निगम के रोजमर्रा के कामकाज और विकास कार्यों पर पड़ रहे असर को देखते हुए सरकार ने अपने फैसलों पर दोबारा विचार करना शुरू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *