• Tue. Oct 27th, 2026

हरियाणा में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, 18 फरवरी तक ये ट्रेनें रद्द

हरियाणा 16 फरवरी 2025 : हरियाणा के रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर आई है। जींद से हिसार और रोहतक जाने वाली 3 पैसेंजर ट्रेनों को कुछ दिनों के लिए कैंसिल किया गया है। दरअसल इन ट्रेनों के रैक को महाकुंभ जाने वाली ट्रेन में अतिरिक्त रैक के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। इस कारण जींद रोहतक, हिसार, जाखल की तरफ जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 

बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तर रेलवे द्वारा भी कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन स्पेशल ट्रेनों में एक्स्ट्रा रैक (डिब्बे) लगाए जाते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को ट्रेन की सुविधा का लाभ मिल सके। इस कारण लोकल ट्रेनों का संचालन आगामी तीन दिन तक प्रभावित रहेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

ट्रेन नंबर 54044 जींद-हिसार ट्रेन को 17 फरवरी को कैंसिल किया गया है। 
ट्रेन नंबर 54049 रोहतक-जींद पैसेंजर ट्रेन को 17 और 18 फरवरी को कैंसिल रखा गया है।
ट्रेन नंबर 54050 जींद-रोहतक पैसेंजर ट्रेन को 16 और 17 फरवरी को कैंसिल रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *