• Tue. Jun 30th, 2026

“पंजाब में कल लगभग 32 लाख मोबाइलों की ‘टू-टू’ बजेगी!”

आम आदमी पार्टी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि “1 जुलाई को पंजाब में कुछ बहुत बड़ा होने जा रहा है।”

खातों में आएंगे ₹3000 और ₹4500; मान सरकार की बड़ी गारंटी पूरी!

30 जून 2026 : पंजाब में 1 जुलाई को 32 लाख महिलाओं के मोबाइल फोन में “टू-टू” (बैंक मैसेज की आवाज) बजने वाली है। पंजाब की महिलाओं के लिए यह बड़ी खुशखबरी बताई जा रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार कल अपनी बड़ी चुनावी गारंटी पूरी करने जा रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री माताएं-धियां सम्मान योजना’ के तहत कल यानी 1 जुलाई को पंजाब की लगभग 32 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। 18 साल से ऊपर की महिलाओं के खातों में यह राशि आएगी।

जैसे ही पैसे खातों में पहुंचेंगे, मोबाइल फोन पर बैंक मैसेज की “टू-टू” आवाज आनी शुरू हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार, 1 जुलाई को लगभग 32 लाख महिलाओं के खातों में पैसे भेजे जाएंगे, जिससे सरकार द्वारा महिलाओं को दी गई गारंटी पूरी हो जाएगी।

सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इस ऐतिहासिक कदम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सरकार ने इस योजना के लिए बजट में 9200 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान रखा है।

💰 एक साथ आएंगे 3 महीने के पैसे: जानें किसे कितने मिलेंगे?

सरकार पहली बार महिलाओं के खातों में पिछले 3 महीनों के बकाया (Arrears) सहित पैसे डाल रही है। 1 जुलाई को आने वाली राशि इस प्रकार है:

श्रेणीमासिक भत्ता1 जुलाई को खाते में आने वाली राशि
सामान्य वर्ग (General)₹1000 प्रति महीना₹3000 (3 महीने का एक साथ)
SC वर्ग₹1500 प्रति महीना₹4500 (3 महीने का एक साथ)

🚫 चिंता की जरूरत नहीं: देरी से कार्ड बनने पर भी मिलेगा पूरा बकाया!

अगर किसी महिला का कार्ड देर से बनता है या वेरिफिकेशन में समय लगता है, तो भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योग्य महिलाओं को 1 अप्रैल से ही पैसे दिए जाएंगे। यानी देर से रजिस्ट्रेशन करवाने वालों को भी पिछली पूरी राशि (Arrears) के साथ मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा:

“यह कोई एक बार की मदद नहीं है, ये पैसे पंजाब की माताओं-बहनों को हर महीने लगातार मिलते रहेंगे, ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें।”

दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि:

“1 जुलाई को पंजाब में कुछ बहुत बड़ा होने जा रहा है।”

इस घोषणा के बाद पंजाब के गांवों और शहरों की महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *