• Fri. Jul 31st, 2026

Tohana: दूध कोल्ड सेंटर पर CM फ्लाइंग की रेड, हजारों लीटर जब्त

टोहाना 04 जून 2025 शहर के कैची चोक स्थित एसएमसी मधुसूदन सेंटर पर सीएम फ्लाइंग की टीम द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान टीम को मौके पर 5 हजार लीटर से अधिक दूध मिला है, टीम ने दूध के सैंपल लिए है। जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार हिसार सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुनैना के नेतृत्व में टीम पहुंची और जिला सैंपलिंग अधिकारी डॉ आजाद को मौके पर बुलाकर सेंपल लिए गए। जिला सैंपलिंग अधिकारी डॉ. आजाद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापेमारी की हैं, यहां 5500 लीटर दूध मिला है जिसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed