• Thu. Apr 23rd, 2026

आज के पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टंकी भराने से पहले चेक करें कीमतें

23 अप्रैल 2026 : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उथल-पुथल के बावजूद भारतीय आम आदमी के लिए राहत भरी खबर है। आज यानि 23 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई तक पेट्रोल-डीजल के दाम बदल गए हैं। अगर आप टंकी फूल करवाने की सोच रहें हैं तो पहले आज के भाव क्या हैं यह चेक कर लें। वहीं दूसरी तरफ तेल कंपनियों (OMCs) ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। बात करें तो ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी खींचतान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) जैसे प्रमुख सप्लाई रूट पर संकट खड़ा कर दिया है। दुनिया के कुल तेल का 20% हिस्सा यहीं से गुजरता है। इस अनिश्चितता के बावजूद भारतीय तेल कंपनियों ने कीमतों को स्थिर रखकर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। 

PunjabKesari

यहां देश के चार बड़े शहरों के रेट कुछ इस प्रकार हैं:

PunjabKesari


स्थानीय टैक्स और वैट (VAT) की वजह से अलग-अलग राज्यों में रेट्स में बड़ा अंतर देखने को मिलता है। सबसे महंगा हैदराबाद, जहां पेट्रोल ₹107.46 और डीजल ₹95.70 पर बना हुआ है। वहीं बात करें अगर चंडीगढ़ की तो यहां पेट्रोल ₹94.30 और डीजल ₹82.45 के साथ काफी राहत दे रहा है। दूसरी तरफ पटना में पेट्रोल ₹105.58 और डीजल ₹93.80 के भाव बिक रहा है। अगर बेंगलुरु की बात करें तो यहां कीमतें पेट्रोल ₹102.92 और डीजल ₹89.02 पर टिकी हैं।

PunjabKesari

दाम अलग क्यों? 

पेट्रोल की कीमत में बेस प्राइस के साथ केंद्र की एक्साइज ड्यूटी, राज्यों का वैट (VAT), डीलर कमीशन और ढुलाई का खर्च (Freight charges) जुड़ा होता है। इसी वजह से एक राज्य से दूसरे राज्य में दाम बदल जाते हैं।

PunjabKesari

जानें क्या आगे बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? 

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सरकार महंगाई को काबू में रखने के लिए कीमतों को स्थिर रख रही है लेकिन यदि वैश्विक तनाव के चलते क्रूड ऑयल लंबे समय तक महंगा रहा या डॉलर के मुकाबले रुपया और कमजोर हुआ तो आने वाले दिनों में कीमतों में इजाफा मुमकिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *