• Tue. Oct 27th, 2026

जालंधर की ये फेमस मार्केट 5 दिन रहेगी बंद, खरीदारी जल्द निपटाएं

जालन्धर 20 जून 2025 : गर्मियों की छुट्टी के कारण 5 दिन के लिए सैनिटरी एसोसिएशन भगत सिंह चौक मार्कीट की दुकानें बंद रहेगी। यह फैसला एसोसिएशन चेयरमैन अजय चोपड़ा, महासचिव मुकेश वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्व सम्मति से लिया गया।

जानकारी देते हुए मुकेश वर्मा ने बताया कि एसोसिएशन ने 25 से 29 जून तक छुटिटयां करने का फैसला लिया गया है। इन दिनों में एसोसिएशन से सम्बन्धित कोई भी सैनेटरी की दुकान खुली नहीं होगी। इस मौके पर मुख्यरूप से कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र मनचंदा, संजीव कुमार, मनमोहन सिंह, सुमित चोपडा, गोल्डी शर्मा, जीवन शर्मा, रोहित चोपडा, मनजीत सिंह आदि सदस्य मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *