• Wed. Apr 15th, 2026

मुंबई BMC में चोरी : नगरसेविका लक्ष्मी भाटिया के पर्स से 20 हजार नकद गायब

मुंबई 15 अप्रैल 2026 : मुंबई महानगरपालिका की स्थायी समिति में चोरी का मामला सामने आया है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट की नगरसेविका Laxmi Bhatia ने आरोप लगाया है कि उनकी पर्स से 20 हजार रुपये नकद चोरी हो गए।

बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान वह अपनी पर्स सभागार में रखकर खाने के लिए गई थीं। वापस लौटने पर पर्स की चैन खुली मिली और जांच करने पर 20 हजार रुपये गायब पाए गए।

घटना की जानकारी पुलिस, एमएस विभाग और सुरक्षा विभाग को दे दी गई है। हालांकि, सभागार में CCTV कैमरे न होने के कारण मामले की पुष्टि करना मुश्किल हो रहा है।

इस घटना के बाद महापालिका की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं मनसे नेता Yashwant Killedar ने भी सुरक्षा को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और मामले की जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *