• Tue. Oct 27th, 2026

महिला ने कहा- पेट भारी लग रहा, डॉक्टर ने की जांच तो सब रह गए दंग

रोहतक 29 जनवरी 2025 : कहते है डॉक्टर धरती पर भगवान का दूसरा रूप है। अगर धरती पर डॉक्टर नहीं होते तो रोगियों का इलाज संभव नहीं था और मानव जीवन संकट में पड़ जाता। रोहतक जिले में डॉक्टरों ने फिर साबित कर दिया है कि वह धरती पर भगवान का रूप हैं। 

डॉक्टरों ने महिला को दिया नया जीवन 

दरअसल हरियाणा के रोहतक-पीजीआई के डॉक्टर परेशान हो गए जब जींद की रहने वाली 50 साल की महिला पेट में भारीपन की समस्या लेकर अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टरों ने सोचा कि थोड़ी दिक्कत होगी लेकिन जब महिला की जांच की तो सब दंग रह गए। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्नातकोत्तर चिकित्सा विज्ञान संस्थान का नाम फिर सुर्खियों में हैं। इस बार संस्थान के स्त्री–प्रसूति रोग विभाग की सीनियर प्रोफेसर डॉ. सविता सिंघल और उनकी टीम ने एक महिला को नया जीवनदान दिया है। यहां डॉक्टरों ने महिला के 8 किलोग्राम ओवेरियन ट्यूमर को निकालकर उसे नई जिदंगी दी है। डॉक्टरों की टीम तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद ट्यूमर निकाल पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *