• Mon. Nov 9th, 2026

हरियाणा में मौसम बदलेगा, जल्द मिलेगी गर्मी से राहत

हरियाणा 1 अप्रैल 2025 : हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बादल छा रहे हैं। सूब में आज और कल मौसम साफ रहेगा जबकि नए नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से 3 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।  

बता दें कि बीते दिन 31 मार्च को सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां का तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश मे अधिकतम तापमान में 24 घंटे में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि अभी रात में ठंडक है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 4 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। बीच-बीच में उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने का भी अनुमान है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

वहीं हरियाणा में मार्च महीने में सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मार्च प्री-मानसून का पहला महीना होता है, और ये लगभग सूखा रहा। मार्च में कुल 8.9 एमएम बारिश हुई। यह सामान्य वर्षा से 41 प्रतिशत कम है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *