• Mon. Oct 26th, 2026

बड़े सपने लेकर अमेरिका गए पंजाबी युवक की अनहोनी मौत

रूपनगर 18 फरवरी 2025 : अमेरिका में रूपनगर के एक युवक की सड़क हादसे में मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार बीते दिन यू.एस.ए. में एक सुरंग में घटे हादसे के दौरान हरमनजीत सिंह (30) पुत्र तजिंदर सिंह सैनी की मौत हो गई।  

यह हादसा उस समय हुआ जब हरमनजीत सिंह अपना ट्राला चला रहा था। जैसे ही वे साल्ट लेक सिटी के पास पहुंचा और ग्रीन रिवर सुरंग में बर्फ का तूफान आने के कारण एक वाहन फिसल कर बेकाबू हो गया। इसके बाद पिछले वाहन आपस में भिड़ते चले गए। हरमनजीत के ट्राले से अगले ट्रक में भयानक आग लगने से अन्य वाहनों को आग लग गई। इस कारण टायर फटते रहे और कुछ लोग शीशे तोड़ कर निकल गए पर हरमनजीत सिंह और एक अन्य वाहन चालक बाहर न निकल सके। इस कारण हरमनजीत सिंह और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। यह खबर सुनते ही रूपनगर सहित खेड़ी सलाबतपुर गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *