• Thu. Nov 12th, 2026

भाई दूज मना कर लौट रही मां-बेटी की दर्दनाक मौत, हादसे का मंजर दिल दहला देगा

लुधियाना 04 नवम्बर 2024 : भाई दूज मना कर वापिस घर जा रही महिला और उसकी एक साल की बेटी को क्रेन ने कुचल दिया। 

महिला और बच्ची की हादसे में मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान रीना और उसकी बेटी की यशिका के रूप में हुई है जबकि बाइक चला रहा महिला का पति रविंदर घायल हो गया।  सूचना के बाद थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इस मामले मैं पुलिस ने आरोपी क्रेन चालक को देर रात काबू कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *