• Tue. Oct 27th, 2026

गर्मी से पहले ही पंजाब में बिजली संकट, जनता बेहाल

अलावलपुर 10 अप्रैल 2025 : अप्रैल महीने का पहला हफ्ता बीत चुका है। गर्मी ने अभी जोर पकड़ना भी शुरू नहीं किया है कि गांवों में बिजली की आंख मिचोली शुरू हो गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से गांव सिकंदरपुर में शाम होते ही बार-बार बिजली बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से गांव सिकंदरपुर में शाम होते ही घरेलू बिजली सप्लाई ठीक ढंग से नहीं हो रही है। अघोषित कटों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव के व्यक्तियों द्वारा बिजली विभाग से मांग की गई है कि इस परेशानी के ओर ध्यान दिया जाए।      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *