• Fri. Dec 12th, 2025

पंजाब की Jail में गर्माया माहौल भड़के कैदी और हवालाती

24 जून लुधियाना: ताजपुर रोड की सैट्रल जेल में एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद भड़के जेल के कैदीयों /हवालातियों ने एकत्रित होकर जेल प्रशासन के विरुद्ध जबरदस्त नारेबाजी की।  

सूत्र बताते हैं कि गत रात्रि जेल की एक बैरक में एक बंदी की तबीयत खराब हो गई। मैडिकल सुविधा न मिलने के चलते उसकी मौत हो गई। आज सुबह उक्त बंदी की मौत का समाचार सुनते ही अन्य बंदी भड़क उठे और उन्होंने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। स्थिति को देखते हुए मौके पर सीआरपीएफ व अन्य सुरक्षा कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। जेल प्रशासन इस घटना की जांच कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *