• Wed. Jan 28th, 2026

भयानक हादसे ने तोड़ा खुशहाल परिवार, NRI की मौत

29 सितम्बर 2024 : अड्डा अच्चल साहिब के नजदीक ड्रेन के पास एन.आर.आई. व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए थाना रंगड़ नंगल के एस.एच.ओ. गगनदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ड्रेन के पास अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। 

मौके पर पुलिस पार्टी ने जाकर देखा कि व्यक्ति की अज्ञात वाहन से टकराने के कारण मौक हो गई थी। मृतक की पहचान मनजिंदर सिंह जोनी पुत्र हरपाल सिंह निवासी चाहल कलां के रूप में हुई है। अधिक जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. रंगड़ नंगल ने बताया कि मृतक मनजिंदर सिंह का पूरा परिवार यू.एस.ए. में रहता है। कुछ समय पहले ही मनजिंदर सिंह पंजाब आया था। उन्होंने कहा कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बटाला में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *