• Mon. Oct 26th, 2026

फरीदाबाद में बाइक सवार छात्र को लगी गोली, हालत गंभीर, दिल्ली रेफर

फरीदाबाद, 29 दिसंबर : दिल्ली से सटे फरीदाबाद के इस्माइलपुर इलाके में शनिवार की देर शाम अपने दोस्त के साथ बाइक पर जा रहे छात्र को अचानक से गोली लग गई जिसके चलते उसे फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

घायल छात्र ने बताया कि वह बसंतपुर इलाके का रहने वाला है। वह अपने दोस्त के साथ इस्माइलपुर इलाके से जा रहा था कि तभी रास्ते में तीन चार लड़के आपस में झगड़ा कर रहे थे तभी उनमें से किसी ने गोली चला दी जो गोली उसके हाथ और पेट में जा लगी। घटना के बाद उसका दोस्त उसे फरीदाबाद की बादशाह खान सिविल अस्पताल में लेकर आया। 

वहीं डॉक्टर मनीष दयाल ने बताया कि घायल छात्र के सीधे हाथ में गोली लगी थी जो हांथ के आर पार होकर पेट में घुस गई, जिसका एक्सरे करवाया गया जिसमें गोली उसके पेट में रीड की हड्डी के पास फंसी हुई है, जिसके चलते उसकी गंभीर हालत को देखते हुए घायल को दिल्ली के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *