• Tue. Oct 27th, 2026

पंजाब में आंधी-तूफान का कहर, इन तारीखों में दोबारा होगी बारिश, जानिए मौसम का अपडेट

पंजाब 17 अप्रैल 2025 : पंजाब में आंधी तूफान के साथ ही बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। 42 डिग्री की गर्मी झेल रहे लोगों को बुधवार देर शाम तब राहत मिली जब राज्य के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान आया। इसके बाद कई जगहों पर बूंदाबादी भी हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। 

मौसम विभाग के अनुसार 18 अप्रैल यानी शुक्रवार को फिर से बारिश की आशंका जताई है, जो अगले 2 दिन तक जारी रहेगी। इस दौरान भी राज्य भर में तेज हवाएं चलने के आसार है। 

बता दें कि अचानक चली तेज हवाओं व तूफान से चारों तरह धूल ही धूल हो गई। तेज आंधी के कारण वाहन चालकों को अपने वाहन बीच सड़क ही रोकने पड़े। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *