• Tue. Oct 13th, 2026

हरियाणा के लाइनमैन सोनू ने KBC में जीते 5 लाख रुपये

हिसार 06 नवंबर 2025 : मशहूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र के गांव पाबड़ा के रहने वाले असिस्टेंट लाइनमैन ने 5 लाख रुपए जीते हैं। गांव में खुशी का माहौल है। सोनू एक सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने शो में 5 लाख रुपए नगद के अलावा एक बाइक और दो सोने के सिक्के भी जीते हैं। 

सोनू सिंह ने बताया कि वह एक साधारण किसान परिवार से हैं। उन्होंने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी की और लगभग पांच साल पहलेबिजली विभाग में असिस्टेंट लाइनमैन के पद पर चयनित हुए। सोनू ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले पहली बार कौन बनेगा करोड़पति में ऑडिशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन चयन नहीं हो पाया। उन्होंने फिर दोबारा आवेदन किया, पर सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी के फोन से आवेदन किया, मगर उस समय जब ऑडिशन के लिए मैसेज आया, उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं और मैसेज नहीं देख पाईं। इसके बावजूद सोनू ने उम्मीद नहीं छोड़ी। कुछ महीने पहले उन्हें फिर मौका मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *