• Mon. Oct 26th, 2026

फिल्लौर से लुधियाना ऑटो यात्रियों के लिए चौंकाने वाली खबर

फिल्लौर 09 सितंबर 2025 : अगर आप सवारी थ्री व्हीलर में बैठकर फिल्लौर से लुधियाना आते-जाते हैं खास तौर पर औरतें तो वह सावधान हो जाएं, सवारी थ्री व्हीलर की आड़ में नैशनल हाईवे पर लुटेरों का गिरोह सरगर्म है जो मौका मिलते ही चलते थ्री व्हीलर में तेजधार हथियार निकाल महिला को बंधक बना कर उनसे सब कुछ लूट लेते हैं।

PunjabKesari

कुछ ऐसा ही हुआ नैशनल हाईवे पर सवारी ऑटो की आड़ में हाईवे लुटेरे सरगर्म हैं जो महिलाओं को ऑटो में बैठाकर रास्ते में मौका मिलते ही तेजधार हथियारों के बल पर उनसे मोबाइल, नकदी व सोने के गहने लूट कर फरार हो जाते हैं।

लुटेरों ने लुधियाना से फिल्लौर आते वक्त जब महिला को ऑटो में बैठा कर लूटने की कोशिश की तो महिला साहस दिखाते हुए 3 लुटेरों से भिड़ गई और चलते ऑटो से मदद मांगने के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल आधा किलोमीटर तक बाहर लटकती आई। महिला को इस हालत में देख जब लोगों ने ऑटो रुकवाने की कोशिश की तो वह पलट गया जिससे 2 लुटेरे घायल हो गए तथा उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। लोगों ने लुटेरों की छित्तर परेड कर पुलिस के हवाले किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *