• Fri. Dec 5th, 2025

बाप-बेटे की शर्मनाक करतूत: पड़ोसी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

19 अक्टूबर 2024 : थाना मेहतियाना के अंतर्गत पड़ते गांव अहिराना कलां में बीती रात उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब गांव के ही रहने वाले एक बाप-बेटे ने अपने पड़ोसी को पहने हुए श्री साहिब और पेचकस से वार कर मौत के घाट उतार दिया। 

थाना मेहतियाना की मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर उषा रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरपाल सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी अहिराना कलां शराब के नशे में अपने घर के पास गाली-गलौच कर रहा था। जब उसके पड़ोस में रहते हरभजन सिंह पुत्र बंता सिंह ने उसे रोकने की कोशिश की तो उनका झगड़ा शुरू हो गया।      

यह मामूली तकरार ने उस समय खूनी झड़प का रुप ले लिया जब हरपाल सिंह का पिता अमरीक सिंह भी अपने घर से बाहर निकाला। उसने हरभजन सिंह पर श्री साहिब से वार करना शुरू किया और हरपाल सिंह ने भी हाथ में पकड़े पेचकस से हरभजन सिंह पर वार करना शुरू कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।  

यह सब देखकर उनका पड़ोसी बलवीर सिंह सैनी उन्हें झगड़ने से रोकने के लिए आगे आया तो दोनों बाप-बेटे ने उस पर हमला कर उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। हरभजन सिंह और बलवीर सिंह सैनी को घायल हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था तो हरभजन सिंह की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि बलवीर सिंह सैनी को इलाज के लिए होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक कई लोग इस घटना को पंचायत चुनाव से जोड़ रहे हैं। फिलहाल मेहतियाना का पुलिस ने बाप-बेटे  हरपाल सिंह और अमरीक सिंह के खिलाप मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ करनी शुरू कर दी है।        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *