03 फरवरी 2026 : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां थाना सदर क्षेत्र के रोहता गांव में 36 वर्षीय महिला नीलम की हत्या कर उसके शव को एक घर के बाहर सीढ़ियों के किनारे फेंक दिया गया।
परिवार में मचा कोहराम
घटना की जानकारी नीलम की बेटी ने सबसे पहले दी। बेटी ने सुबह खून के निशान देखे और चीख-पुकार मचाई। इसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और गांव में सनसनी फैल गई।
नीलम का पेशा और अचानक लापता होना
मृतका नीलम घर पर जूते की हील बनाने का काम करती थी और इसी से परिवार का पालन-पोषण करती थी। परिजनों के अनुसार, रविवार रात अचानक नीलम लापता हो गई थी। रातभर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम
– नीलम का शव सीढ़ियों के पास खून से लथपथ पड़ा मिला।
– मौके पर परिजन पहुंचकर शव की पहचान की।
– थाना सदर पुलिस, फोरेंसिक टीम और डीसीपी सिटी अली अब्बास भी मौके पर पहुंचे।
– पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
सीसीटीवी फुटेज और जांच
डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा करने के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हर एंगल से पूरी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि नीलम की हत्या किसने और क्यों की।
गांव में मातम, परिवार में शोक
– नीलम की हत्या से उसका परिवार रो-रोकर बुरा हाल है।
– गांव में मातम पसरा हुआ है।
– लोग दहशत में हैं।
– पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
