• Sun. Sep 27th, 2026

Photos में देखिए LPU में बवाल, रेप के दावों के बाद छात्रों ने की तोड़फो, हाईवे जाम

जालंधर 27 सितंबर, 2026 : पंजाब के फगवाड़ा स्थित प्रसिद्ध लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के गर्ल्स हॉस्टल के पास एक छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न के दावों के सामने आने के बाद से परिसर में माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। घटना की जानकारी फैलते ही छात्रों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने रात भर परिसर के भीतर जमकर प्रदर्शन किया।

स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सुबह छात्रों ने चंडीगढ़-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया। इस विरोध प्रदर्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई है। दूसरी ओर, इस पूरे मामले पर यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से कड़ा बयान जारी किया गया है। यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ. मोनिका गुलाटी ने मीडिया को जानकारी देते हुए इन सभी आरोपों और दावों का पूरी तरह से खंडन किया है।पुलिस ने भी स्थिति को देखते हुए जांच के आदेश देते हुए SIT गठित कर दी है। एक छात्रा के बयानों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ BNS की धारा 64 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। पूरी रात LPU में हुए हंगामे को तस्वीरों में दखें-

एलपीयू के बाहर लगे जेट प्लेन पर चढ़ा प्रदर्शनकारी।

LPU eleven

बिल्डिंग में की गई तोड़फोड़।

बिल्डिंग में की गई तोड़फोड़।

LPU five

हंगामे के बीच परिसर में लगाई गई आग।

LPU four

एलपीयू में तोड़फोड़ करते हुए छात्र। 

LPU nine

एलपीयू में तैनात पुलिसबल।

LPU one

एलपीयू के एंट्रेंस गेट पर की गई तोड़फोड़।

LPU protest

एलपीयू परिसर में की जा रही तोड़फोड़।

LPU three

एलपीयू के बाहर गाड़ियों को रोकते स्टूडेंट्स।

LPU two

एलपीयू की एंट्रेंस पर की गई तोड़फोड़।

LPU twelve

एलपीयू के बाहर तैनत पुलिसबल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *