• Mon. Sep 21st, 2026

राधा स्वामी: आपके शहर में खुल रहा नया डेरा, संगत में खुशी!

19 अक्टूबर 2024 : राधा स्वामी के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। जालंधर के नजदीक पड़ते गांव प्रतापपुरा में करीब 3.5 एकड़ में एक नया राधा स्वामी सत्संग घर बनने जा रहा है। इसकी बाउंड्री वॉल बनाने के लिए काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। यह काम कोई और नहीं बल्कि डेरे के सेवादार कर रहे हैं। इस बाउंड्री वॉल को पूरा करने के लिए डेरे ने 12 घंटे का लक्ष्य रखा है। डेरे के सेवादार गुरु की दया मेहर के लिए खुशी-खुशी सेवा कर रहे हैं।

डेरे के सेवादारों ने बताया कि शनिवार सुबह 6 बजे काम शुरू हुआ था, जिसे शाम 6 बजे तक पूरा कर लिया जाएगा। जिक्रयोग्य है कि डेरे की  तरफ से इस कार्य हेतु उचित प्रबंध किए हैं। सेवादारों के लिए खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई है। कार पार्किंग, शौचालय भी बनाए गए हैं। इस मौके पर एक मेडिकल टीम भी तैनात की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *