• Tue. Oct 27th, 2026

6 रुपए में पंजाबी की किस्मत चमकी, परिवार में खुशी की लहर

पंजाब 11 फरवरी 2025 : अक्सर कहा जाता है कि व्यक्ति को जीवन में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत के साथ-साथ भाग्य का साथ भी जरूरी है। ऐसा ही एक मामला मल्लावालां कस्बे से सामने आया है, जहां एक किसान ने 6 रुपए की कीमत वाली नागालैंड स्टेट लॉटरी की टिकट खरीदी। जिसमें से उन्हें 45,000 रुपए का नकद पुरस्कार मिला। लॉटरी विजेता किसान गुरभेज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह गांव जैमलवाला का निवासी है और खेतीबाड़ी करता है।

उन्होंने पिछले दिन गिल लॉटरी स्टॉल मल्लांवाला से 6 रुपए की लॉटरी टिकट खरीदी थी और उसकी टिकट का नंबर ड्रॉ में निकल आया और उन्होंने 45,000 रुपए जीत लिए। किसान गुरभेज सिंह का कहना है कि वह बहुत खुश हैं कि उन्हें 6 रुपए की लॉटरी से 45,000 रुपए मिले। इस अवसर पर लॉटरी विक्रेता गुरदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने शनिवार को 6 रुपए  की नागालैंड लॉटरी टिकट संख्या (95533) बेची थी। जिसमें 45,000 रुपए का इनाम जीता गया और लॉटरी विजेता को उनके द्वारा फोन पर सूचित किया गया और लॉटरी विजेता को नकद पुरस्कार दिया गया।

 बता दें कि इससे पहले जलालाबाद में एक ही  शख्स  की 2 बार लॉटरी निकली,  इस  संबंधित दुकान मालिक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि एक व्यक्ति अपनी बच्ची  के  साथ दुकान से चॉकलेट खरीदने गया तो बच्ची  ने  लॉटरी की टिकट  उठा ली थी। इस  दौरान  बच्ची के  पिता ने यह उठाई हुई  टिकट खरीद ली और उसमें  से इनाम निकला। जह वह इनाम  की राशि  लेने आया तो एक और टिकट ले गया। अगले ही दिन  उसमें से भी इनाम  निकल आया, यानी  कि एक 25 जनवरी और दूसरी बार 28 जनवरी  को  लॉटरी  का इनाम  निकला। कुल 2 बार 45-45 हजार रुपए का इनाम निकला है। लॉटरी  विजेता का  कहना  है कि  वह  पैसे अपने बच्चे की  देखभाल पर खर्च करेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *