• Mon. Sep 21st, 2026

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक, मशहूर सिंगर का निधन

पंजाब 04 नवम्बर 2024 : आज सुबह-सुबह पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री (Punjabi Music Industry) से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाबी सिंगर और लोक संपर्क विभाग के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर रविंदर दीवाना (Ravinder Deewana) का निधन हो गया है। उनकी आवाज में कई नामी कंपनियों में सोलो और डुएट गाने भी रिकॉर्ड हुए जो काफी लोकप्रिय हुए थे। 

उनका नाम पंजाब के शीर्ष गायकों में शामिल था। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर उनके पैतृक गांव रत्ता खेड़ा पंजाब सिंह वाला (फिरोजपुर) में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *