• Mon. Sep 28th, 2026

अमेरिका के गुरुद्वारा साहिब में सेवा कर रहे पंजाबी की हत्या, झील से मिली लाश

बटाला/कलानौर 24 फरवरी 2026 : अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित दमदमी टकसाल के गुरुद्वारा नानक प्रकाश ट्रेसी में सेवेदार के रूप में सेवा निभा रहे कलानौर के एक व्यक्ति के अपहरण के बाद हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

मृतक अवतार सिंह (55) पुत्र गुरदयाल सिंह के भाई बलकार सिंह निवासी कलानौर ने बताया कि उनके भाई अवतार सिंह लंबे समय से दमदमी टकसाल के गुरुद्वारा नानक प्रकाश ट्रेसी में सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ अज्ञात युवकों ने उनके भाई अवतार सिंह को गुरुद्वारा नानक प्रकाश ट्रेसी से अगवा कर लिया। इसके बाद कैलिफोर्निया पुलिस ने उनकी लाश बेरीसा झील (Lake Berryessa) से बरामद की। मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन जांच में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *