• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब मौसम अपडेट : 7-8 फरवरी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, जानें ताजा हाल

पंजाब 05 फरवरी 2026 : पंजाब में सर्दी के मौसम के दौरान एक बार फिर घने कोहरे ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह और रात के समय कम दृश्यता (विजिबिलिटी) के कारण आम जनजीवन और यातायात प्रभावित हो रहा है। इसी को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब के लिए आने वाले दिनों की जिलेवार मौसम चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार, 5 से 8 फरवरी तक राज्य के कई हिस्सों में घना और कहीं-कहीं बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना है। इससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ सकता है। IMD ने बताया कि 6 फरवरी को उत्तर और पूर्वी पंजाब के कुछ जिलों में कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, जबकि अन्य इलाकों में हालात धीरे-धीरे बेहतर होने की उम्मीद है। वहीं 7 और 8 फरवरी को मौसम विभाग ने ज्यादातर जिलों के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी की है, जिससे लोगों को कोहरे से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और जरूरी होने पर ही यात्रा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *