• Wed. Jul 1st, 2026

पंजाब में फिर लगेगी छुट्टियों की झड़ी, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

पंजाब 27 अक्टूबर 2025 : त्योहारों के मौसम में बच्चों ने छुट्टियों का भरपूर आनंद लिया है। अक्टूबर महीने में त्योहारों के चलते कई छुट्टियां आईं, जिससे सरकारी कर्मचारियों और बच्चों ने खूब आनंद लिया। इसके साथ ही पंजाब में एक बार फिर छुट्टियों की झड़ी लगने वाली है।

नवंबर महीना शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इस महीने भी कई छुट्टियां आ रही हैं। पंजाब सरकार द्वारा नवंबर महीना शुरू होते ही बुधवार यानी 5 नवंबर को सरकारी छुट्टी घोषित कर दी गई है। 5 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके चलते इस दिन स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, 16 नवंबर को करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस और 25 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस मनाया जाएगा, जिसके चलते सरकार ने सरकारी छुट्टी घोषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *