• Wed. Oct 28th, 2026

पंजाब: मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने अपने पद से दिया इस्तीफा

पटियाला 20 अप्रैल 2025 : पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार राजिंदरा अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डाक्टर गिरीश साहनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद नए मेडिकल सुपरिटेंडेंट को कार्यभार देने की प्रकिया शुरू हो गई है। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डाक्टर गिरीश साहनी ने अपने पद से इस्तीफा क्यों दिया है इस संबंध में अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *