• Fri. Mar 13th, 2026

पंजाब : LPG सिलेंडर को लेकर बड़ा फैसला, जारी हुए नए आदेश

लुधियाना 13 मार्च 2026 : दुनिया भर के विभिन्न देशों में विश्व स्तर के बना रहेयुद्ध के हालातो को ध्यान में रखते हुए जिलाधीश द्वारा लुधियाना जिले के अंदर गैस सिलेंडर की भारी किल्लत और कालाबाजारी संबंधी प्राप्त हो रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए आम जनता को किसी भी प्रकार की होने वाली परेशानियों से सुरक्षित बचाने और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से यकीनी बनाने के उद्देश्य से 6 विभिन्न विभागो के अधिकारियों की टीम गठित की गई है l

जिला प्रशासनिक अधिकारी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस टीम में  संयुक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल,संयुक्त मुख्य गलाडा, संयुक्त कमिश्नर नगर निगम, एसीपी हेडक्वार्टर कार्यालय पुलिस कमिश्नर, जिला आबकारी एवं राजस्व कमिश्नर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कंट्रोलर को मुख्य रूप से शामिल किया गया है। अधिकारियों की जिम्मेदारी इस बात को सुनिश्चित करेगी कि उनकी टीम गैस सिलेंडरो की कालाबाजारी को रोकने के लिए अपने स्तर पर जिले के सरहदों में समय-समय पर चेकिंग की जाएगी और गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, घरेलू गैस सिलेंडरो का कमर्शियल स्थानो किए जा रहे दुरुपयोग किस समय-समय पर चेकिंग की जाएगी जहां पर भी घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग किया जा रहा है संबंधित व्यापारिक संस्थाओं के खिलाफ मौके पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

LPG

जिले भर के शहरी इलाकों के अंदर चल रही समूची गैस एजेंसियों द्वारा इस बात को यकीनी बनाया जाएगा कि उनके कार्यालय के फोन नंबर एवं हेल्पलाइन नंबर हमेशा चालू हालातों में रहेंगे ताकि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों की बुकिंग और सप्लाई संबंधी जानकारी प्राप्त करने में कोई परेशानी न हो, वहीं अगर किसी कारणवश गैस सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम द्वारा संभव न हो तो संबंधित गैस एजेंसी द्वारा आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑफलाइन माध्यम द्वारा बुकिंग स्वीकार की जाएगी एवं तय समय पर गैस सिलेंडर की सप्लाई यकीनी बनाई जाएगी। उन्होंने साफ किया है कि जिला लोक संपर्क अधिकारी लुधियाना द्वारा मीडिया एवं जनतक अपील द्वारा इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा की गैस सिलेंडर की उपलब्धता बुकिंग या फिर ब्लैक मार्केटिंग संबंधी किसी भी तरह की गलत जानकारी या अफवाह ना फैलाएं एवं आम जनता तक  सही जानकारी पहुंचाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *