• Tue. Oct 27th, 2026

पंजाब: तेज रफ्तार टिप्पर ने 2 लोगों को कुचला, 1 की दर्दनाक मौत

मोगा 12 अगस्त 2025 : आज जी.टी. रोड मोगा पर आई.टी.आई. के नजदीक रेत से भरे टिप्पर-ट्राले की चपेट में आने से एक्टिवा स्कूटरी सवार बलविन्द्र सिंह (65) निवासी गोधेवाला की मृत्यु हो गई, जबकि उसके पीछे बैठे रोहित कुमार निवासी जीरा रोड बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी एक बायीं टांग कट गई, जिन्हें समाजसेवा सोसायटी द्वारा तुरंत सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया। डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए फरीदकोट रैफर किया, लेकिन परिजनों द्वारा उसे एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवा दिया । हादसे की जानकारी मिलने पर फोकल प्वाइंट पुलिस चौकी प्रभारी मोहकम सिंह पुलिस मुलाजिमों सहित वहां पहुंचे और जांच के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की और बताया कि बलविन्द्र सिंह अपने पालतू कुत्ते के इलाज हेतू रोहित कुमार को जीरा रोड से अपनी स्कूटरी पर बैठाकर ला रहा था और गोधेवाला के नजदीक पीछे से आ रहे रेत से भरे टिप्पर-ट्राले ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी।

इस हादसे में बलविन्द्र सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। चौकी प्रभारी मोहकम सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी जसविन्द्र कौर के बयानों पर टिप्पर-ट्राला चालक मुख्तियार सिंह निवासी गंगानगर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि वह घटनास्थल से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि टिप्पर-ट्राला तथा स्कूटरी को कब्जे में ले लिया है। बलविन्द्र सिंह के शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *